फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Glass bottle thrown at BJP supporters, four injured

Bulandshahar News: भाजपा के समर्थकों पर फेंकी कांच की बोतल, चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Glass bottle thrown at BJP supporters, four injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार देर रात कुछ लोगों ने मकानों की छतों से भाजपा समर्थकों पर कांच की बोतले फेंकी और पथराव किया। जिसमें चार समर्थक घायल हो गए। घालयों में आभाष और नितिन समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। हालांकि, मामले में घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

भाजपा समर्थकों का आरोप है कि बुधवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि दो प्रत्याशियों के समर्थक नगर में वोटरों के बीच रूपये बांट रहे हैं। वोट के बदले नोट बांटने की शिकायत पर वह मौके पर पहुंचे। प्रत्याशियों के समर्थकों में पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि मौके पर कुछ लोगों ने भाजपा समर्थकों पर हमला कर दिया। मकानों की छतों से कांच की बोतले फेंकी गई और पथराव किया गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। वहां मौजूद भाजपा समर्थक आभाष के सिर में तीन टांके आए हैं। जबकि, नितिन को भी काफी चोटें आईं। अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाने में घटना की तहरीर नहीं दी गई है। उधर, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि किसी पर पथराव नहीं किया गया और न ही थाने में घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed