फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girls will get admission in 16 Kasturba schools, preparations begin

Bulandshahar News: 16 कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं को मिलेगा प्रवेश, तैयारी शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Girls will get admission in 16 Kasturba schools, preparations begin
बुलंदशहर। जिले के 16 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएसए के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया इसी माह पूरी की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षण सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। इस बीच कस्तूरबा विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिले में इस समय 16 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक विद्यालय में कक्षा छह, सात व आठ की 100 छात्राओं को शिक्षा देने का प्रावधान है। इन सभी विद्यालयों में कक्षा की निर्धारित सीटों के अलावा कक्षा सात व आठवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल छोड़ चुकी छात्राएं, पांचवीं के बाद ड्रॉप आउट, 14 वर्ष से कम आयु की बालिकाएं, सिंगल गर्ल चाइल्ड, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की छात्राएं और अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल में प्रवेश होने पर निशुल्क आवास व शिक्षा के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रवेश के लिए पात्र इच्छुक छात्राओं के अभिभावक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अलावा सभी बीईओ के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed