{"_id":"66f987d7c2ca9e65260136f3","slug":"girls-preparing-for-police-recruitment-are-being-molested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-122776-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहीं युवतियों से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहीं युवतियों से छेड़छाड़
विज्ञापन
अहमदगढ़। पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने के दौरान तीन युवतियों से दूसरे संप्रदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि आरोपी आए दिन दौड़ लगाने के दौरान छेड़छाड़ करते हुए परेशान करता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह अपनी दो दोस्तों के साथ पुलिस भर्ती समेत अन्य प्रकार की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। इसके लिए वह प्रतिदिन सुबह दौड़ लगाने के लिए जाती है। आरोप है कि सुनारों वाली गली निवासी एक आरोपी जावेद आए दिन उनसे छेड़छाड़ करता है। जब इसका विरोध किया तो आरोपी गंदे इशारे करते हुए परेशान करता है। आरोपी कभी बाइक से पीछा करते हुए उन्हें भी बाइक पर बैठने के लिए कहता है।
आरोप है कि जब राहगीरों से जब आरोपी की हरकतों की बात बताई तो आरोपी ने उनसे माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा न करने के लिए कहा था, लेकिन आरोपी लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जावेद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 74 और 78 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।