{"_id":"5f5bb0cb8ebc3e43a36813f5","slug":"girl-student-threatened-on-whatsapp-bulandshahr-news-gbd205265771","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर छात्रा को मिली धमकी, डर से ट्यूशन जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर छात्रा को मिली धमकी, डर से ट्यूशन जाना छोड़ा
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर छात्रा को धमकी, डर से ट्यूशन जाना छोड़ा
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को अज्ञात युवक द्वारा व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेेज कर परेशान करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा ने एसपी क्राइम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी युवक के डर से छात्रा ने पिछले एक सप्ताह से ट्यूशन जाना भी छोड़ दिया है। इस मामले में एसपी क्राइम ने जांच के लिए साइबर सेल को तहरीर भेज दी है।
नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कक्षा 12 की छात्रा है। युवती ने एसपी क्राइम शिवराम यादव को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर पिछले कई दिनों से व्हाट्सएप कॉल आ रही है। आरोपी धमकी देता है कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी हत्या कर देगा। आरोपी को यह भी पता है कि वह ट्यूशन लेने के लिए कहा पर जाती है। जिसके डर से छात्रा ने पिछले एक सप्ताह से ट्यूशन जाना भी बंद कर दिया है। आरोपी इंटरनेट के माध्यम से फोन कर रहा है। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि छात्रा की तहरीर को साइबर सेल में जांच के लिए भेजा है। जल्द ही आरोपी के बारे में पता लग जाएगा और उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।