फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girl student attacked in bathroom of Aurangabad school injured with blade

छात्रा को शौचालय में मिला 'शैतान': बाथरूम गई आठवीं की स्टूडेंट, अंदर युवक ने दबोचा; विरोध में मारा ब्लेड

Sat, 02 Aug 2025 05:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 05:45 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल छात्रा को तत्काल लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Girl student attacked in bathroom of Aurangabad school injured with blade
बाथरूम में छात्रा संग जबरदस्ती की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कक्षा आठ की एक छात्रा पर स्कूल के बाथरूम में अज्ञात युवक ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब छात्रा दोपहर के समय शौच के लिए बाथरूम गई थी। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बाथरूम में पहले से मौजूद एक युवक ने छात्रा को दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल छात्रा को तत्काल लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पीड़िता के पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ औरंगाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

इस घटना से स्कूल में दहशत का माहौल है। अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और वे स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल परिसर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। पुलिस ने स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ शुरू की है और परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed