फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girl missing for 25 days, police did not file report

Bulandshahar News: 25 दिन से युवती लापता, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Girl missing for 25 days, police did not file report
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से दशहरा पर्व पर करीब 25 दिन पूर्व गांव की एक महिला के साथ कर्णवास गंगा घाट गंगा स्नान को गई एक युवती लापता है। पीड़ित के पिता के तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है 6 जून को गांव की जिस महिला के साथ उनकी पुत्री गई थी वह महिला दूसरे दिन गांव में अपने घर आ गई है। वह युवती के बारे में पता करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है। पीड़ित ने इस संबंध में 20 जून को उक्त महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताई लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। रामघाट थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला से पूछताछ एवं मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed