फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   girl burned case

दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने वाले मुख्य आरोपी दंपती गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
girl burned case
पुलिस गिरफ्त में जहांगीराबाद कांड के मुख्य आरोपी दंपती। - फोटो : BULANDSHAHR
दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने वाले मुख्य आरोपी दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार दंपती पर एसएसपी ने घटना के तीन दिन बाद 20-20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने गिरफ्तार दंपती को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

गत 17 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया था। पीड़ित किशोरी के परिजन बुरी तरह झुलस चुकी किशोरी को उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए थे। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। प्रकरण में परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद जिला मुख्यालय पर तैनात अधिकारियों ने गांव का रुख किया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना के संबंध में मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को जेल भेज दिया था। जबकि किशोरी को जिंदा जलाए जाने के मामले में मुख्य आरोपी दंपती फरार हो गए थे। घटना के तीसरे दिन एसएसपी ने फरार दंपती पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। लगभग दो माह तक खाक छानने के बाद स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर रात नगर के चांदौक दोराहे के निकट ईनामी दंपती को धर दबोचा। बताया गया कि वह दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए काजल उर्फ पूनम पत्नी संजय व संजय पुत्र श्यामलाल का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed