फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ghaziabad news

ओमिक्रॉन : विदेश से आने वालों में नहीं मिला संक्रमण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ओमिक्रॉन : विदेश से आने वालों में नहीं मिला संक्रमण
विज्ञापन

बुलंदशहर। विदेश से लौटे 181 यात्रियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अभी तक कुल 310 यात्री विदेश से लौटे हैं, इनमें नौ लोग एट रिस्क (लाल श्रेणी) वाले देशों से आए हैं। इनमें से 181 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। 27 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को देखते हुए सरकार ने विदेशों से लौट रहे यात्रियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। विदेशों से लौटने वाले लोगों को सबसे पहले आठ दिन तक होम क्वारंटीन किया जा रहा है। सात दिन पूरे होने के बाद उनका सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि विदेश से लौट रहे जितने भी यात्रियों की होम क्वारंटीन की अवधि पूरी हो चुकी है, उनका सैंपल लेकर कोविड जांच कराई जा रही है। अभी तक 154 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इनमें ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से आने वाले यात्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बिना पूर्व सूचना के विदेश से लौटे व्यक्ति की तलाश
कोरोना के नए स्वरूप के खतरे के बीच थाना क्षेत्र निवासी युवक के पूर्व सूचना दिए बगैर घर लौटने की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। ओमिक्रॉन के मद्देनजर प्रशासन विदेश से आने वाले हर एक नागरिक की जानकारी जुटाने मेें लगा है। विदेश से लौटने वाले नागरिक की कोरोना जांच के बाद ही उसे घर जाने की अनुमति दी जाती है। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी हाशिम कतर में नौकरी करता है। उसके बिना पूर्व सूचना के घर लौटने की जानकारी मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed