फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ghaziabad

पहले दिन ही विषम सेमेस्टर की परीक्षा में पकड़े गए तीन नकलची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पहले दिन ही विषम सेमेस्टर की परीक्षा में पकड़े गए तीन नकलची
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को बीए, बीएससी और बीकॉम के विषम सेमेस्टर प्रथम वर्ष रेगुलर की परीक्षा शुरू हो गई परीक्षा के पहले दिन ही तीन नकलची पकड़े गए। इन तीनों छात्रों का केस बनाकर विवि को भेज दिया गया है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से यह विषम सेमेस्टर परीक्षा नई शिक्षा नीति के तहत पहली बार कराई जा रही है। परीक्षा सुबह सात बजे से शुरू होकर 10 बजे तक जारी रही। पहले दिन बीएससी फिजिक्स विषय का पेपर था। इस परीक्षा में करीब 300 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए विवि की ओर से गठित किए गए उड़नदस्ता और केंद्रीय सतर्कता दल का गठन है। विशेष उड़नदस्ता में शामिल डॉ. शिव राज सिंह पुंडीर के निर्देशन में नगर के दो कॉलेजों का निरीक्षण किया गया। जहां पर चल रही बीएससी फिजिक्स विषय की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए। इनमें से एक छात्र मोबाइल का प्रयोग कर नकल करता पकड़ा गया। बताया गया कि एक नकली डीएवी पीजी कॉलेज और दो छात्र ब्रह्मानंद महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर नकल करते हुए पकड़े गए हैं। तीनों छात्रों से मोबाइल व नकल की पर्ची के अलावा उत्तर पुस्तिका व प्रश्नपत्र आदि उड़नदस्ता ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही तीनों का केस बनाकर विवि को भेज दिया है। कई परीक्षा केंद्रों पर कक्षों में सीसीटीवी नहीं लगे मिले। इस पर परीक्षा केंद्र प्रभारियों को सभी परीक्षा कक्षों को विवि के कंप्यूटर केंद्र से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि उड़नदस्ता की ओर से चेकिंग जारी रहेगी और किसी भी नकलचली को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सख्ती बरतने की भी बात कही। उड़नदस्ते में डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. शरद और डॉ. मिथिलेस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed