{"_id":"66edd121f07c070168074504","slug":"geyser-cylinder-caught-fire-in-bathroom-two-mechanics-burnt-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-122245-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाथरूम में गीजर के सिलिंडर में लगी आग, दो मिस्त्री झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाथरूम में गीजर के सिलिंडर में लगी आग, दो मिस्त्री झुलसे
विज्ञापन
डिबाई नगर के मोहल्ला पुराना किला में गैस गीजर में लगी आग से टूटी टाइल्स। संवाद
डिबाई। गैस गीजर ठीक करने के दौरान सिलिंडर में आग लगने से दो मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि गनीमत रही कि आग लगने के बाद सिलिंडर में विस्फोट नहीं हुआ।
नगर के मोहल्ला महादेव निवासी 28 वर्षीय विजय और 30 वर्षीय राहुल प्लंबर का कार्य करते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह मोहल्ला पुराना किला स्थित सुधीर अग्रवाल के मकान के बाथरूम में लगे गैस गीजर को ठीक करने के लिए पहुंचे थे। गीजर ठीक करने के दौरान सिलिंडर से लीकेज हुई और अचानक आग पकड़ ली। गैस का प्रेशर अधिक होने के कारण तेज लपटों से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आग इतनी भयंकर थी कि बाथरूम में लगी टाइल्स भी छूटकर नीचे गिर गई। आग लगते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचित करते हुए दोनों को बचाने का प्रयास किया और उन्हें बाहर निकाला। मकान में आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने साहस दिखाते हुए सिलिंडर को बंद किया और उसे बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों की आग बुझाई और झुलसे हुए दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे में राहुल और विजय 45 फीसदी से अधिक झुलसे हैं। इसके चलते दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
जागरूकता के अभाव में आए दिन हो रहे हादसे
जागरूकता के अभाव में गैस सिलिंडर में आग लगने के हादसे आए दिन हो रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले दिनों क्षेत्र में ही एक रसोई में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में आग लग गई थी। इसमें महिला व अन्य लोग भी झुलस गए थे। जबकि पिछले वर्ष एक कालेज के हॉस्टल की रसोई में खाना बनाने के दौरान आग लगने से तीन कर्मचारियों समेत 10 छात्र झुलस गए थे। इसके अलावा खुर्जा, शिकारपुर, अनूपशहर समेत अन्य क्षेत्रों में भी गैस लीकेज के कारण हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
लीकेज को न करें नजर अंदाज
गैस लीकेज के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए आवश्यक है कि गैस लीकेज को नजरअंदाज न करें। तत्काल सिलिंडर को रैगुलेटर से बंद करें। इसके साथ ही लीकेज के दौरान घर के अंदर न लाइट जलाएं और न बंद करें। साथ ही लीकेज की स्थिति में गैस सिलिंडर को बाहर निकालकर खुले स्थान में रख दें।
आग लगने के कारण दो युवक गंभीर रूप से झुलसे हैं। 45 फीसदी से अधिक झुलसने के कारण दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। - डॉ. अभिषेक कुमार, सीएचसी अधीक्षक
-
पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। दोनों झुलसे युवकों का उपचार कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - शोभित कुमार, सीओ