फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gaurd murder case

सिक्योरिटी गार्ड की मौत मामले में पत्नी व उसके प्रेमी पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
gaurd murder case
सिक्योरिटी गार्ड की मौत मामले में पत्नी व उसके प्रेमी पर केस दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में करीब एक माह पहले सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिक्योरिटी गार्ड का शव वलीपुरा नहर में मिला था। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड को प्रताड़ित किया गया, जिससे परेशान होकर उसने वलीपुरा नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली।

गौरतलब है कि गत 9 अगस्त को मूलरूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरूआ निवासी अजय पुत्र बदलू सिंह का शव वलीपुरा नहर से बरामद हुआ था। अजय एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और पत्नी सोनिका के साथ मानसरोवर कॉलोनी में किराए पर रहता था। 7 अगस्त की सुबह प्रतिदिन की तरह अजय ड्यूटी पर गया था। उसके ड्यूटी से वापस न आने पर 8 अगस्त को पीड़ित परिजनों ने नगर कोतवाली में अजय की गुमशुदगी की तहरीर दे दी। 9 अगस्त को पुलिस की खोजबीन के दौरान अजय का शव वलीपुरा नहर से बरामद हुआ। अब इस मामले में मृतक के भाई अरूण कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि उसके भाई अजय को पत्नी सोनिका और एक अन्य युवक हृदेश के द्वारा परेशान किया जा रहा था। इसके चलते भाई अजय ने वलीपुरा नहर में डूबकर खुदकुशी कर ली। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed