फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gas cylinders were brought from school children, video went viral

Bulandshahar News: स्कूल के बच्चों से मंगवाया गैस सिलिंडर, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinders were brought from school children, video went viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनूपशहर। क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल के बच्चों से गैस सिलिंडर मंगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो गांव रोरा स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्र गैस सिलिंडर को साइकिल पर लेकर जाता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गांव निवासी अजीत शर्मा ने जब बच्चे से सिलिंडर ढोने का कारण पूछा तो बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने उसे ऐसा करने को कहा है। यह पहली बार नहीं है जब इस विद्यालय का ऐसा वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

लगभग 7 महीने पहले भी इसी स्कूल के चार छात्रों का मिड-डे मील के राशन से भरी बोरियां ढोते हुए वीडियो सामने आया था। तब बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय ने खंड शिक्षा अधिकारी अनूपशहर से मामले की रिपोर्ट ली थी। अब इस नए मामले में एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल का कहना है कि वायरल वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed