फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gas cylinder exploded, two childrens died.

गैस सिलेंडर फटा, दो मासूमों की मौत

Mon, 21 Dec 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 21 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder exploded, two childrens died.
कोतवाली क्षेत्र के असदपुरघेड़ गांव में रविवार रात छोटा गैस सिलेंडर लीक होने से किसान के मकान में आग लग गई। आग लगने से सिलेंडर फट गया और धमाके के साथ मकान की छत उड़ गई।
विज्ञापन


हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई जबकि परिवार के मुखिया समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों का हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ भिजवाया।
विज्ञापन


हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, कांति प्रसाद (38) पुत्र हरी सिंह किसान हैं। रविवार रात कांति प्रसाद अपनी पत्नी शांति देवी (36), पुत्री सोनम (16), पुत्री काजल (3) और तीन माह के पुत्र भरत के साथ घर में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे शांति देवी बच्चों को दवा देने के लिए उठीं। जैसे ही उन्होंने मोमबत्ती जलाने के लिए माचिस जलाई तो लीक हो रहे छोटे गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई और सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। हादसे में तीन माह के भरत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि काजल ने उपचार के दौरान सोमवार सुबह 11 बजे अलीगढ़ के अस्पताल में दम तोड़ दिया।


वहीं, कांति प्रसाद, शांति और सोनम का अलीगढ़ में ही उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने दोनों मासूमों का अंतिम संस्कार किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम डिबाई ललता प्रसाद शाक्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed