फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Garbage has been burning at many places in Imliya since last one month.

Bulandshahar News: एक माह से इमलिया में जगह-जगह जल रहा कूड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Garbage has been burning at many places in Imliya since last one month.
गांव इमलिया में सड़क किनारे उठता धुआं। संवाद
बुलंदशहर। कूड़ा-कचरा जलाने पर पाबंदी के बावजूद गांव इमलिया की सड़कों पर पिछले एक माह से जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। जिसका धुआं 24 घंटे सड़कों पर उड़ता रहता है। इससे राहगीरों को पास से निकलने के दौरान सांस लेने में परेशानी हो रही है। शनिवार रात को भी तीन से अधिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा जलाया गया। जिसका धुआं रविवार को सड़क किनारे उड़ता नजर आया। वहीं, रविवार को बुलंदशहर का 218 तो खुर्जा का 195 औसत एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन

कूड़ा-कचरा जलाने, धूल उड़ने, जाम लगने व वाहनों से निकलने वाले धुएं से शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में चल रही है। जबकि जिले में ग्रेप का दूसरा चरण लागू है। इसके बावजूद जगह-जगह अभी भी कूड़ा-कचरा जलाया जा रहा है। वहीं, सदर तहसील क्षेत्र के गांव इमलिया में पिछले एक माह पूर्व से प्रतिदिन सड़क किनारे कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक, पॉलिथीन आदि को आग के हवाले कर दिया जाता है।
विज्ञापन

जिसका धुआं वातावरण को प्रदूषित करने के साथ लोगों की समस्याएं बढ़ा रहा है। जबकि पिछले माह कूड़ा-कचरा जलाने से रोकने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को नोटिस जारी हो चुका है। इसके बावजूद अभी भी कूड़ा जलना बंद नहीं हुआ है। स्याना से प्रतिदिन बुलंदशहर अप-डाउन करने वाले युवक रविंद्र ने बताया कि इमलिया में धुएं की वजह से अक्सर सांस लेने में परेशानी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगाबाद निवासी नितिन ने बताया कि काम के सिलसिले में अक्सर बुलंदशहर आना-जाना होता है। इमलिया में सड़क किनारे धुआं उठता रहता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा रविवार को बुलंदशहर का 218 तो खुर्जा का 195 औसत एक्यूआई मापा गया।

--
Iजहां भी आग लगाई जा रही है। उसका पता किया जाएगा। साथ ही संबंधित को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। - नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी I

गांव इमलिया में सड़क किनारे उठता धुआं। संवाद

गांव इमलिया में सड़क किनारे उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed