फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ganpati murti visarjan

अलीगढ़ की रूबी खान ने नरौरा घाट पर किया गणपति का विसर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
ganpati murti visarjan
अलीगढ़ की रूबी खान ने नरौरा घाट पर किया गणपति का विसर्जन
विज्ञापन

बुलंदशहर/नरौरा। नरौरा के नरवर गंगाघाट पर बुधवार को अलीगढ़ की मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान ने गणपति का विसर्जन किया। उनके साथ में परिवार की दो महिलाएं और पुरुष भी थे। स्थापना के बाद से ही कट्टरपंथियों की तरफ से उन्हें धमकी भी मिली, लेकिन उन्हें गणपति की इबादत से कोई नहीं रोक सका। उनकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी भी थे।
रूबी ने बताया कि घर में गणपति की स्थापना करने पर उनके खिलाफ फतवे जारी किए गए। रूबी का मानना है कि भगवान और अल्लाह एक ही हैं। उन्हें दोनों में कोई फर्क नजर नहीं आता। दो साल पहले उन्होंने भगवान राम की अपने घर में स्थापना की थी। तब भी उनके खिलाफ पोस्टर लगवाए गए थे। रूबी और उनकी बेटी पर हमले भी हो चुके हैं। खतरे को देखते हुए अलीगढ़ जिला प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा भी दे रखी है। दो पुलिसकर्मी उनके साथ तैनात हैं। प्रतिमा विसर्जन के बाद वह अपनी कार से अलीगढ़ को रवाना हो गईं।
विज्ञापन

जिले भर में चल रहा प्रतिमा विसर्जन
जिले भर में बुुधवार को भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया। अनूपशहर के अलावा गंगा घाटों पर बनाए गए स्थानों पर श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे और प्रतिमा का विसर्जन किया। नगर के वलीपुर नहर पर पर भी श्रद्धालु गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे। यहां पर श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते और डीजे व ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए पहुंचे। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
नगर सैनी सभा के पदाधिकारी दीपक कुमार सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे भव्य महाआरती का आयोजन होगा। नौ सितंबर को सभा की ओर से शास्त्री पार्क से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी आरती करेंगे। शोभायात्रा यहां से चलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गंग नहर पर जाकर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed