फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gangrape

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Gangrape
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर/ ककोड़। ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाले दो आरोपियों ने एक खाली पड़े मकान में किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के दो साथियों ने पूरे घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 फरवरी को उसके खेत में आलू की खोदाई का कार्य चल रहा था। वह और परिवार के अन्य लोग खेत पर काम कर रहे थे। उसका पुत्र स्कूल गया हुआ था। घर पर उनकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। घर के बराबर में सरकारी नल लगा हुआ है। घर में काम करने के बाद उनकी बेटी नल पर हाथ धो रही थी। इसी दौरान गौरव उसकी बेटी के पास पहुंचा और बहला-फुसलाकर पड़ोस में पड़े खाली मकान में ले गया। मकान में पहले से ही विकास, साजिद मौजूद थे। जहां पर साजिद और गौरव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विकास ने घटना का वीडियो बनाया और फोटो खींचे। आरोपियों का दोस्त प्रदीप मकान के बाहर दरवाजे पर खड़ा निगरानी कर रहा था। घटना के बारे में किसी को या परिवार के लोगों को बताने पर पिता या भाई को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी। आरोपियों की धमकी को लेकर उसकी बेटी काफी डर गई और घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी। घटना के बाद से ही उनकी बेटी काफी डरी और सहमी थी। बताया कि वीडियो के वायरल हो जाने पर उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद बेटी ने मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना से आहत छात्रा बोली, जीना नहीं चाहती
सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और घटना का वीडियो वायरल होने से किशोरी काफी आहत है। परिजनों के घटना के बारे में पूछे जाने पर किशोरी ने कहा कि दरिंदों ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। अब वह जीना नहीं चाहती। वहीं घटना से ग्रामीण सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं, दरिंदों को लगे फांसी
किशोरी के साथ हुई दरिंदगी को लेकर गांव की महिलाओं में भी आक्रोश है। महिलाओं ने दरिंदों को फांसी दिए जाने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए बनाए गए कड़े कानूनों का कड़ाई के साथ अमल में लाना होगा। तभी इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता के अलावा महिलाओं को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी देना होगा।
किशोरी के दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी और उसके एक दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के बयान और उसके पिता की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
छात्राओं का नहीं लगा सुराग, पुलिस कर रही जांच
ककोड़। घर से स्कूल गई संदिग्ध हालात में लापता हुई छात्राओं का तीन बाद भी सुराग नहीं लगा। पुलिस छात्राओं की बरामदगी को लेकर जांच में जुटी है। पुलिस छात्राओं के जल्द बरामद किए जाने का दावा कर रही है।

कस्बा निवासी परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी बेटियां कस्बे के ही एक स्कूल में कक्षा छह की छात्राएं है। मंगलवार को दोनों घर से स्कूल जाने के लिए कहकर गई थी। मगर उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। स्कूल की छुट्टी के बाद भी घर नहीं लौटने पर स्कूल में जानकारी करने पर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। तलाश करने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। निरीक्षक योगेंद्र मलिक ने बताया कि छात्राओं की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है। परिजनों की मोबाइल की कॉल डिटेल के अलावा अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। छात्राओं को जल्द बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed