फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga's water level started rising beyond Khadar, farmers feared reaching their fields

Bulandshahar News: खादर से आगे बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, किसानाें को खेतों तक पहुंचने का डर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level started rising beyond Khadar, farmers feared reaching their fields
अनूपशहर में गंगा नदी का बढ़ा जल स्तर। संवाद
अनूपशहर/अहार/नरौरा। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर खादर में आगे बढ़ा देख किसानाें को खेतों में पहुंचने का डर सताने लगा है। एसडीएम के अनुसार बढ़ रहे जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। वहीं, नरौरा बैराज पर बढ़े पानी की जानकारी एकत्रित कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि गंगा के बढ़े जल स्तर को देखते हुए बाढ़ चौकी व लेखपालों को सक्रिय करते हुए नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गंगा क्षेत्र के आसपास नजदीक में रहने वाले लोगों को खादर में न जाने की सलाह दी गई है। शुक्रवार काे जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। अहार में भी गंगा के जलस्तर में और वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

जेई ड्रेनेज उमेश कुमार ने बताया कि बिजनौर बैराज से शुक्रवार 59 हजार क्यूसेक व बृहस्पतिवार को 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बाढ़ चौकियों व लेखपालों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। किसान व ग्रामीण राकेश, चरन सिंह और छुट्टन आदि ने बताया कि गंगा का इन दिनों हर साल जलस्तर बढ़ता है। ऐसे में फसलों का भी नुकसान होता है। अब जल स्तर बढ़ने पर किसानों को अपनी फसलों और पशुओं के चारे का संकट सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के वरिष्ठ जललेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी से जल स्तर में और इजाफा होगा। बैराज से नदी की डाउनस्ट्रीम में 804470 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जबकि बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 व पीएलजीसी नहर में 7052 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर लो फ्लड की श्रेणी में हैं। बढ़े जलस्तर की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जा रही है। गंगा नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed