फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga water level rises by more than half a feet in Bulandshahr, farmers worried

UP: बुलंदशहर में आधा फीट से अधिक बढ़ा गंगा का जलस्तर, किसानों की बढ़ी चिंता; बिजनौर बैराज से भी छोड़ा पानी

Mon, 04 Aug 2025 04:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Aug 2025 04:46 PM IST
सार

बुलंदशहर में आधा फीट से अधिक गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। किसानों की चिंता बढ़ गई है। पहाड़ों पर बारिश के चलते लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से भी पानी छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Ganga water level rises by more than half a feet in Bulandshahr, farmers worried
बुलंदशहर में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुलंदशहर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को करीब आधा फीट बढ़े जलस्तर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। साथ ही चारे का संकट भी गहराने लगा है। पहाड़ों पर बारिश के चलते और बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी से जलस्तर में वृद्धि हुई है। प्रशासन पूर्व में ही खादर में न जाने की चेतावनी दे चुका है।
विज्ञापन


अनूपशहर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों से गंगा में आई उफान ने स्थानीय प्रशासन और निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में भारी इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


इसके चलते घाटों की सीढ़ियां भी जलमग्न हो गई हैं। बिजनौर बैराज से सोमवार सुबह 68,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी मंगलवार सुबह तक अनूपशहर पहुंचेगा। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता उमेश कुमार के अनुसार देर शाम के बाद गंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूपशहर में गंगा खतरनाक जोन से करीब एक मीटर नीचे बह रही है। विभाग पूरी निगरानी बनाए हुए है। गंगा आरती स्थल प्लेटफार्म को पार कर शनि देव मंदिर तक पहुंच गई है। गंगा प्लेटफार्म बड़े तालाब में तब्दील हो गया है। श्रद्धालु गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच में शनि देव की आरती करने को मजबूर हैं। 

जलस्तर इसी प्रकार बढ़ता रहा तो अनूपशहर और नरौरा में गंगा लो फ्लड लेवल को पार कर सकती है। अहार में भी गंगा के जलस्तर में इजाफा देखा गया है। वहां गंगा लो फ्लड के लेवल पर पहुंच चुकी है। तहसील प्रशासन ने जल स्तर में हो रही इस बढ़ोतरी को लेकर सतर्क निगाह रखी है। 
 

स्थानीय लोगों को भी आगाह किया गया है। खादर में पानी बढ़ने से पशुओं के चारे का संकट गहराने लगा है। बाढ़ की स्थिति को लेकर एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। गंगा के बढ़ते जल स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। 

बाढ़ चौकियों और लेखपालों को अलर्ट किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। वहीं, दूसरी ओर नरौरा में गंगा के जलस्तर में वृद्धि बृहस्पतिवार शाम से ही शुरू हो गई थी। बैराज पर सोमवार सुबह छह बजे कुल पानी की आवक 94925 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो रही। 
 


बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि नदी की डाउन स्ट्रीम में 80487 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बेराज पर फ्लड चल रहा है। हालांकि अभी जलस्तर लो फ्लड की श्रेणी में है। 

 

बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7386 व पीएलजीसी नहर में 7052 क्यूसेक पानी की छोड़ा जा रहा है। साथ ही बढ़े जलस्तर की रिपोर्ट बनाकर लगातार प्रशासन को भेजी जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed