{"_id":"61968fc85e26af37a36a681c","slug":"ganga-snan-bulandshahr-news-gbd2295813193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपदान से जगमगाईं गंगा, रात 12 बजे से शुरू हुआ पूर्णिमा का स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपदान से जगमगाईं गंगा, रात 12 बजे से शुरू हुआ पूर्णिमा का स्नान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपदान से जगमगाईं गंगा, रात 12 बजे से शुरू हुआ पूर्णिमा का स्नान
बुलंदशहर/अनूपशहर/अहार। छोटी काशी में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान किया। इससे गंगा जगमगा गईं। आधी रात से हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ पूर्णिमा का स्नान शुरू हो गया। दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने का अनुमान है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अनूपशहर, नरौरा और बुगरासी क्षेत्र में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। लाखों लोगों के पहुंचने के कारण पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र को तीन जोन व सात सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। मुख्य स्नान क्षेत्र अनूपशहर में गंगापुल रेती को बनाया गया है। इसके साथ ही बबस्टरगंज गंगा रेती व मस्तराम घाट पर स्नान के इंतजाम किए गए हैं। गंगापुल रेती में याकूबपुर, सलेमपुर, ढूसरी, चित्सोन, मांगरौल गांवों तथा दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों से अपनी गाड़ियों, बैलगाड़ियों व ट्रैक्टर ट्रॉली से आए श्रद्धालुओं ने तंबू लगाकर बसेरा डाल रखा है।
आपात स्थिति के लिए जारी हुए नंबर
अधिकारी नंबर
एसडीएम 9454416732
सीओ 9454401554
तहसीलदार 9454416741
कोतवाली प्रभारी 9454403151
अग्निश्मन 9457014590
नगर पालिका ईओ 9451453349
एंबुलेंस 108
सफाई व खाद्य निरीक्षक 8077546593
दुर्लभ पदमक योग में शुभ होगा स्नान
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान और स्नान का विशेष महत्व है। स्नान-दान करने से इस जन्म ही नहीं अगले जन्म में भी पुण्य का फल मिलता है। ज्योतिषाचार्य पंडित राज शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 18 नवंबर को 12 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर 19 नवंबर को दो बजकर 20 मिनट तक रहेगी। इस दिन कृतिका पर चंद्रमा और विशाखा पर सूर्य हो तो पदमक योग बनता है, जो पुष्कर में भी दुर्लभ है। इस दौरान सुबह 7.20 से दोपहर 2.29 तक का स्नान का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने टीम की गठित
जिलाधिकारी के आदेश पर नरौरा, अनूपशहर और अहार के गंगा घाटों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर दी है। 20 नवंबर तक अनूपशहर-अहार घाट पर अस्थाई अस्पताल खोले गए हैं। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक गंगा स्नान पर लगने वाले गंगा घाटों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। गंभीर मरीजों के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। चार अस्थाई अस्पताल, दो मोबाइल टीम बनाने के साथ गंगा क्षेत्रों में स्थित पीएचसी पर महिला चिकित्सक भी तैनात रहेंगी। अगर कहीं लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।
मेले के लिए 20 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू
उप्र परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं को गंगाघाट तक पहुंचाने के लिए 20 अतिरिक्त बसें लगाई हैं। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि डिपो से पूर्व में 10 बसों का संचालन किया जा रहा था। बृहस्पतिवार से 20 अतिरिक्त बसों को बढ़ाकर 30 बसों का अनूपशहर, नरौरा और आहार के लिए संचालन किया जा रहा है। जो शनिवार तक जारी रहेगा। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएंगी। गढ़-ब्रजघाट के लिए श्रद्धालुओं के आने पर संबंधित रूट पर भी बसों को रवाना किया जा रहा हैै।
सुरक्षा के लिए पीएसी व गोताखोर तैनात
मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 60 कांस्टेबल, 30 सिपाही, 70 रिक्रूट और पीएसी की एक प्लाटून तैनात की गई है। साथ ही 12 नाव, 12 नाविक और 18 गोताखोरों को मेला अवधि तक तैनात किया गया है। एलआईयू भी मेले में निरंतर सक्रिय है। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन/मेला प्रभारी