{"_id":"61953efa594b1c0c833c79f7","slug":"ganga-mela-bulandshahr-news-gbd2295305199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन-पूजन के साथ गंगा मेला शुरू, बसने लगा तंबुओं का शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन-पूजन के साथ गंगा मेला शुरू, बसने लगा तंबुओं का शहर
विज्ञापन
अनूपशहर गंगा में दीपदान करते लोग।
- फोटो : BULANDSHAHR
हवन-पूजन के साथ गंगा मेला शुरू, बसने लगा तंबुओं का शहर
बुलंदशहर/अनूपशहर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर छोटी काशी में चार दिन तक लगने वाले लक्खी मेले का बुधवार को विधि-विधान से शुभारंभ हो गया। दूरदराज से श्रद्धालु मेले में आने लगे हैं। तंबुओं की नगरी बसनी शुरू हो गई है। 19 नवंबर को गंगा में एक साथ लाखों की संख्या में लोग दीपदान करेंगे। वहीं, डीएम के आदेश पर आबकारी विभाग ने मेला क्षेत्र के शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है।
बुधवार को जाहन्वी तट पर पंडित विष्णु शर्मा ने पूजन और आरती की। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, सीओ रमेश चंद्र त्रिपाठी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय वर्मा, सभासद पराग गर्ग, अरशद गाजी, शेख रहीस अहमद, अनिल चरौरा, संजय यादव, भरत शर्मा ने मेले को सुरक्षित व सुव्यवस्थित संपन्न कराने की प्रार्थना की। मेला परिसर में ेव्यापारी भी अपनी दुकानों को सजाने लगे हैं।
मेला का शुभारंभ होने के बाद बुलंदशहर, शिकारपुर, डिबाई, अलीगढ़ से वाया अनूपशहर संभल की ओर जाने वाले भारी वाहनों के गुजरने पर देर रात 10 बजे से प्रतिबंध लगा दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर अब 20 नवंबर की सुबह 10 बजे तक भारी वाहनों का अनूपशहर कस्बे और संभल की ओर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। अहार क्षेत्र में भी गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। यहां गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु अवंतिका देवी के मंदिर में मत्था टेककर प्रसाद चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गियों से पहुंच रहे हैं श्रद्धालू
बुधवार से बैलगाड़ी, ट्रैक्टर- ट्रॉली से श्रद्धालु मेलाक्षेत्र में पहुंचने लगे। गंगा की रेती में टेंट लगाकर बसेरा शुरू कर दिया है। गंगा का तट मंगल गीतों व भजन कीर्तन से गुंजायमान है। साधु संतों का भी आगमन होने लगा है।
वाया भगवानपुर वाहनों का संचालन हुआ शुरू
कार्तिक गंगा स्नान के मद्देनजर एनएच-9 का रूट को डायवर्ट किया गया है। अब अमरोहा, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों को जाने वाले भारी वाहनों को भगवानपुर गंगा घाट से वाया बुगरासी होकर निकाला जा रहा है। भगवानपुर से बुगरासी तक रोड संकरी तथा जर्जर होने के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। इस रूट पर पड़ने वाले गांव भगवानपुर, रूखी, रवानी कटीरी के ग्रामीणों को अब परेशानी झेलनी पड़ेगी। सीओ स्याना अलका सिंह ने बताया कि संबंधित थानों की पुलिस के अतिरिक्त 10 अन्य पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है। बुगरासी से भगवानपुर तक पुलिस फोर्स पूरी मुस्तैदी से काम करेगी।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र की शराब की दुकानों को बंद किया गया है। रूट डायवर्जन का भी पालन कराने के आदेश दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मचान पर पुलिसकर्मियों को तैनात करते हुए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन व मेला प्रभारी