फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga in spate, water flowing through fields towards population

Bulandshahar News: उफान पर गंगा, खेतों से होकर आबादी की ओर रुख कर रहा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ganga in spate, water flowing through fields towards population
अनूपशहर में आरती स्थल को पार कर सड़क पर पहुंचा गंगा का जलस्तर। संवाद
अनूपशहर/अहार/ऊंगागांव। हरिद्वार और बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी के कारण जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर खादर के खेतों से होकर आबादी की ओर रुख करने लगा है। इससे किसानाें को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। वहीं, अनूपशहर में आरती स्थल और महादेव घाट को पानी पार कर सड़क तक पहुंच गया। अहार में अवंतिका देवी मंदिर और ऊंचागांव क्षेत्र के खेतों में भी पानी पहुंच गया। पानी अभी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ गया था, लेकिन जब कम होने लगा तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन अब शनिवार काे हरिद्वार से 1.95 लाख क्यूसेक और बिजनौर बैराज से 1.53 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया तो रविवार को गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में जंगल से फसलों में भी पानी पहुंच गया है। ऐसे में किसानों के सामने चारे का संकट गहराने लगा है। किसानों को अपनी फसलों की चिंता भी सताने लगी है। जलस्तर बढ़ने से अनूपशहर के आरती स्थल को पानी पार कर गया। जबकि लाल महादेव घाट को पार कर सड़क पर पहुंचा गया। ऐसे में यहां पर बने शिव मंदिर में जाने के लिए श्रद्धालुओं को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर नगर पालिका की ओर से गंगा में सुरक्षित गंगा स्नान के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अहार और ऊंचागांव समेत अन्य क्षेत्रों में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों खासकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। अहार में गंगा अवंतिका देवी मंदिर और घाट से सटकर बह रही है। ऊंचागांव क्षेत्र में सैकड़ों बीघा फसल को पानी ने अपनी चपेट में ले लिया है। एसडीएम अनूपशहर नवीन कुमार का कहना है कि गंगा में बढ़े जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों को खादर में न जाने और पशुओं को न ले जाने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन


24 घंटे में 8 हजार क्यूसेक जलस्तर की हुई वृद्धि

नरौरा। गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में करीब 80 हजार क्यूसेक की वृद्धि दर्ज की गई। है। नरौरा बैराज के वरिष्ठ जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि बैराज से रविवार की शाम नदी की डाउन स्ट्रीम में 149910 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की निकासी की जा रही है। जबकि शनिवार को 68957 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की निकासी की जा रही थी। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 व पीएलजीसी नहर में 7432 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जल स्तर में लगातार वृद्धि बनी हुई है। एसडीओ हेड वर्क्स अंकित सिंह ने बताया कि पीछे के आंकड़ों के अनुसार अभी जल स्तर में और वृद्धि के साथ जलस्तर मीडियम फ्लड की श्रेणी तक पहुंचेगा। बैराज पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। बढ़ते जल स्तर की सूचना डाउन स्ट्रीम में गंगा किनारे के क्षेत्र के प्रशासन एवं बाढ़ नियंत्रण कक्षों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य रुका
ऊंचागांव क्षेत्र में गंगा नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है। अब गंगा का जलस्तर बढ़ने से निर्माण कार्य रुक गया है। बता दें कि यह पुल बुलंदशहर से अमरोहा को जोड़ेगा। इसके बनने से बुलंदशहर से अमरोहा जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को लंबे सफर से भी निजात मिलेगी। इतना ही नहीं यह पुल गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ेगा।

अनूपशहर में आरती स्थल को पार कर सड़क पर पहुंचा गंगा का जलस्तर। संवाद

अनूपशहर में आरती स्थल को पार कर सड़क पर पहुंचा गंगा का जलस्तर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed