{"_id":"58879f044f1c1b5c02cf54df","slug":"full-dress-rehearsal-of-the-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से पहले रिहर्सल हुआ। रिहर्सल में पुलिसकर्मियों ने परेड और सलामी की। इस दौरान अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
वहीं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल किया गया। रिहर्सल देखने के लिए सैंकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। गणतंत्र दिवस को लेकर जहां निजी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों की रिहर्सल कराई गई वहीं सरकारी स्कूलों में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन