{"_id":"605789e58ebc3ec4ab1a6a57","slug":"full-day-watar-and-power-suply-on-holi-bulandshahr-news-gbd2158329166","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर भरपूर मिलेगी बिजली और पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर भरपूर मिलेगी बिजली और पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर भरपूर मिलेगी बिजली और पानी
बुलंदशहर। होली त्योहार नजदीक आते ही पालिका और पावर कॉरपोरेशन तैयारियों में जुट गए हैं। होली पर इस बार पानी और बिजली भरपूर मिल सके इसके लिए तैयारी की जा रही है। पावर कॉरपोरेशन ने उपकेंद्र और बिजलीघरों पर कर्मचारियों की तैनाती करने की योजना बनाई है तो वहीं, नगर पालिका ने भी नलकूपों पर कर्मचारियों को ड्यूटी देने की योजना बनाई है।
इस बार होली 29 मार्च की है। होली पर लोगों को भरपूर बिजली और पानी मिल सके, इसके लिए पावर कॉरपोरेशन और नगर पालिका अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी है। पावर कॉरपोरेशन जिले में रोस्टिंग फ्री करने को मुख्यालय पर पत्र भेजने की तैयारी कर रहा है। चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि होली पर बिजली में कटौती नहीं रखने का प्रयास किया जाएगा। फाल्ट होने की समस्या का समाधान करने के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग समय पर ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने बताया कि नलकूप पर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही कुछ स्थानों पर पानी की अतिरिक्त व्यवस्था के लिए टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी।