फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   froud

छात्रों की छात्रवृत्ति में हुआ बड़ा खेल, स्कूलों को भेजे नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
froud
छात्रों की छात्रवृत्ति में हुआ बड़ा खेल, स्कूलों को भेजे नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ और दस के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में बड़ा घपला उजागर हुआ है। जनपद में छात्रवृत्ति लेने वाले 310 छात्रों की उम्र 30 वर्ष तक दिखाई गई है। जांच में खुलासा होने के बाद समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रों के खातों पर रोक लगा दी है। स्कूलों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जिन छात्रों ने छात्रवृत्ति निकाल ली है, विभाग उनसे रिकवरी भी करेगा। इस पूरे मामले में डीआईओएस जांच कर रहे हैं।
शिक्षण संस्थानाें में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को शासन की तरफ से छात्रवृत्ति दी जाती है। इसमें कक्षा नौ और दसवीं तक के छात्रों को तीन हजार रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाती है। गत दिनों शासन ने छात्रवृत्ति वितरण की जांच के आदेश किए थे। जांच में अब बड़ा मामला निकलकर सामने आया है।
विज्ञापन

बताया गया कि दर्जनों कॉलेजों के 310 छात्रों को गलत तरीके से छात्रवृत्ति देने का खुलासा हुआ है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उक्त सभी छात्र कक्षा नौ और दस के हैं और इनकी आयु 30 वर्ष तक है। ऐसे में यह छात्र संदिग्धता के घेरे में इसलिए आ गए हैं कि इतनी अधिक आयु के छात्र कक्षा दस में कैसे हो सकते हैं। कुछ छात्रों की आयु मात्र 13 वर्ष तक है जो स्कूलों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब समाज कल्याण अधिकारी ने उक्त सभी छात्रों के खातों पर लगा दी है। उन्होंने बताया कि यदि इन छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति आ गई है तो वह निकाल नहीं सकेंगे और यदि निकाल ली है तो उनसे रिकवरी होगी। पूरे प्रकरण में स्कूलों की लापरवाही सामने आ रही है। इसके लिए विभाग की तरफ से उन्हें नोटिस जारी हुए हैं। डीआईओएस शिवकुमार ओझा इस पूरे प्रकरण में जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों को राशि न देने के लिए लिखा गया पत्र
छात्रवृत्ति मामले में समाज कल्याण विभाग द्वारा बैंकों को राशि न देने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। बताया गया कि छात्रों के खातों पर अब बैंकों की तरफ से रोक लगा दी गई है। खातों में छात्र लेन-देन भी नहीं कर सकेंगे। इसके लिए इस बारे में स्कूलों को भी अवगत कराया गया है कि वह छात्रों से संपर्क कर उन्हें इसके बारे में बताएं। विभाग के अनुसार छात्रों की आयु में कॉलेजों द्वारा गड़बड़ी की गई है।
जांच के बाद खुलेंगी कई और परत
छात्रवृत्ति में बड़ा घपला सामने आने पर अब जांच होने के बाद अभी और कई और परत खुलेंगी। अंदेशा है कि ऐसे अभी और छात्र हो सकते हैं जिनकी आयु अधिक और कम है। हालांकि टीम इस मामले में जांच कर रही हैं। समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद अभी और कार्रवाई होगी। जांच करने वाली टीम से जल्द जांच रिपोर्ट भी देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कक्षा नौ और दसवीं के छात्रों की छात्रवृत्ति में घपले का मामला मेरे संज्ञान में है और जांच चल रही है। 310 छात्रों के खातों पर रोक लगा दी गई है। डीआईओएस को इस प्रकरण में जांच सौंपी गई है। जांच आने के बाद अभी और कार्रवाई होगी। स्कूलों को नोटिस जारी कर दिए हैं। बैंकों को भी पत्र लिख दिया गया है।
नागेंद्र पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed