फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Froud

खुद को मृत घोषित कर फरारी काट रहा वांछित गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Froud
मेरठ पुलिस का वांछित अनिराज पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : BULANDSHAHR
खुद को मृत घोषित कर फरारी काट रहा वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। पैरोल से फरार होकर खुद को मृत घोषित कर छिपते हुए घूम रहे मेरठ पुलिस के 20 हजार रुपये के वांछित अनिराज को बुलंदशहर एसओजी ने धर दबोचा है। आरोपी के पास से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। आरोपी पर एक हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट से आजीवन कारावास भी हुआ है। लेकिन, फरारी के कारण उसकी सजा अभी तक बरकरार है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात एसओजी टीम स्याना कोतवाली क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में थी। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि पैरोल पर फरार जनपद मेरठ का इनामी अपराधी अनिराज हापुड़ से स्याना की ओर आने वाला है। जहां से वह बुगरासी जाएगा। सूचना मिलते ही एसओजी ने स्याना के बुगरासी रोड स्थित लोहे के पुल के निकट घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आरोपी अनिराज सिंह निवासी गांव मदारपुर थाना सरधना पैदल स्याना की ओर से आता दिखाई दिया। लेकिन, टीम को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने अवैध असलहा भी बरामद किया है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आजीवन कारावास, खुद को किया मृत घोषित
आरोपी अनिराज ने पूछताछ के दौरान बताया कि वर्ष 1988 में एक हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। आरोपी ने करीब ढाई वर्ष जेल में बिताए थे। इसके बाद वह पैरोल पर छूटा था। सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी सजा को बरकरार रखा था। पैरोल पर वर्ष 2014 में छूटने के बाद वह फरार हो गया था। साथ ही आरोपी ने मेरठ में ही अपनी मृत्यु का प्रमाण पत्र भी तैयार करा लिया था। साथ ही अब अपने किसी अन्य नाम से फर्जी दस्तावेज भी तैयार करा लिए थे। फरारी के बाद मेरठ पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ पुलिस की लापरवाही से घूम रहा था खुलेआम
बताया गया कि मेरठ पुलिस ने आरोपी के पैरोल पर फरार होने के बाद गहनता से पड़ताल नहीं की थी। जिसका फायदा आरोपी ने उठाया और खुद को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वह उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में खुद की पहचान छिपाकर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed