फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Frost at night and fog in the morning halted the pace, shivering continued, reaching @ 5.0 degrees

Bulandshahar News: रात में पाला और सुबह कोहरे ने रोकी रफ्तार, कंपकंपी बरकरार, <bha>@</bha> 5.0 डिग्री पर पहुंचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Frost at night and fog in the morning halted the pace, shivering continued, reaching @ 5.0 degrees
खुर्जा में मंगलवार सुबह छाया कोहरा। संवाद
बुलंदशहर। जिले में कोहरे से कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिल रही। सोमवार की रात पाला पड़ा तो मंगलवार की सुबह कोहरे ने जिले की रफ्तार रोक दी। धूप निकलने के बाद भी पूरा दिन चली शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाने का काम किया। शाम होते ही ठंड व कोहरे का असर फिर बढ़ने लगा। न्यूनतम तापमान कम होकर पांच डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रात में पाला व कोहरा जारी रहेगा और कंपकंपाती ठंड से अभी निजात नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन

जिले में पिछले काफी दिनों दिनों से जहां मौसम लगातार बदल रहा है। कई दिन से रात में पाला और शीतलहर का प्रकोप जारी है। सोमवार की रात को भी पाला पड़ा। वहीं, मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया। इस बीच वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता करीब 15 मीटर होने के कारण वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। इसके बाद करीब 10 बजे धूप निकली, लेकिन शीतलहर जारी रहने से पूरा दिन ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और अलाव का सहारा लेते दिखे। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान बढ़कर 18 और न्यूनतम तापमान कम होकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आद्रता 72 फीसदी और हवा की गति छह से आठ किलोमीटर के बीच रही। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष एवं मौसम वैज्ञानिक डा. रेशु सिंह का कहना है कि इस समय पाला, कोहरा व शीतलहर से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री पर और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है। वहीं, दूसरी ओर मौसम में बदलाव के साथ 18 जनवरी को बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed