{"_id":"58d026a94f1c1be3431a3079","slug":"friends-will-keep-track-of-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं पर नजर रखेंगे ‘मित्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं पर नजर रखेंगे ‘मित्र’
प्रद्युम्न कौशिक, बुलंदशहर
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वास्थ्य योजनाओं पर नजर रखने के लिए अब मुख्यमंत्री के मित्र तैनात किए जाएंगे। ये स्वास्थ्य मित्र स्कूल-कॉलेजों से लिए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य मित्रों को हर माह भत्ता दिया जाएगा। छात्र प्रतिदिन दो घंटा योजना का निरीक्षण करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग में चल रही समाजवादी स्वास्थ्य योजना, राज्य कर्मचारी कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की मॉनीटरिंग के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मित्र इंटरशिप प्रोग्राम की शुरूआत की जाएगी। इन योजनाओं के सफल संचालन के लिए स्टेट एजेंसी कोर फॉर कंपनी हेंसिव हेल्थ इंस्योरेंश का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
योजना के तहत जनपद में संचालित कॉलेज-स्कूलों से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मित्र का नाम दिया जाएगा। यह विद्यार्थी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मित्र इंटरशिप प्रोग्राम के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर छह सप्ताह की इंटरशिप करेंगे।
विज्ञापन
इन विद्यार्थियों को इसके लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये का भत्ता मुख्यमंत्री राजकोष से दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एके सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मित्रों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
ट्रेनिंग के बाद विद्यार्थी स्वास्थ्य योजनाओं का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को देंगे। इसके बाद यह रिपोर्ट सीएमओ स्तर से शासन को प्रेषित की जाएगी।
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मित्र इंटरशिप प्रोग्राम के तहत मुख्यमंत्री मित्र की रिपोर्ट काफी अहम होगी।
धरातल पर स्वास्थ्य योजनाओं को कैसे उतारा जा रहा है और कौन कर्मी-अफसर बेहतर काम या लापरवाही कर रहा है, इसकी पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री मित्र देंगे। मुख्यमंत्री मित्रों की रिपोर्ट सिर्फ औपचारिकता नहीं होगी, बल्कि यदि गंभीर रिपोर्ट पर सीएमओ स्तर से लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मित्र इंटरशिप प्रोग्राम के लिए सरकारी कॉलेजों और स्कूलों से अव्वल छात्रों का चयन किया जाएगा। यह छात्र 11 वीं कक्षा से आगे के होंगे। छात्रों का चयन उनकी योग्यता के अनुसार किया जाएगा। इसके अलावा छात्र को प्रतिदिन सिर्फ दो घंटे के लिए ही योजना का निरीक्षण करना होगा।
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मित्र इंटरशिप प्रोग्राम के लिए संयुक्त निदेशक का पत्र मिल चुका है। योजना के तहत समाजवादी स्वास्थ्य बीमा योजना, राज्य कर्मचारी कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मित्र रखे जाएंगे। प्रोग्राम कब से शुरू होगा और इसकी रूपरेखा कैसी होगी, इसको लेकर जल्द ही दिशानिर्देश मिलने की उम्मीद है। डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ