फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Friend killed with an axe for making fun of poverty

Bulandshahar News: गरीबी का मजाक उड़ाने पर कुल्हाड़ी मारकर की दोस्त की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। गरीबी का मजाक करने पर दोस्त ने नगला रूमी गांव निवासी आकाश कुमार (23) की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। रविवार सुबह गोठनी गांव के जंगल में शव पड़ा मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन पुलिस चौकी क्षेत्र के नगला रूमी गांव निवासी आनंद कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई आकाश कुमार दिल्ली में हेलमेट की दुकान करता था। आकाश के साथ ही गांव निवासी उसका दोस्त राहुल भी हेलमेट बेचता था। दोनों करीब पांच साल से दिल्ली में एक साथ काम कर रहे थे। होली के चलते आकाश 12 मार्च को गांव आ गया और राहुल दिल्ली में ही था। शनिवार को राहुल दिल्ली से आया और दोपहर को आकाश को फोन किया। इसके बाद शाम करीब चार बजे बाइक से दोनों घूमने निकल गए। रात आठ बजे आकाश की घर में बात हुई थी। तब उसने बताया था कि वह राहुल के साथ है।
विज्ञापन

रात नौ बजे फोन बंद आने लगा। परिजनों ने इसके बाद रात से लेकर सुबह तक करीब 50 बार फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला। रविवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस से अनहोनी की जानकारी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए राहुल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि राहुल अपने साथ आकाश को बहाने से गोठनी गांव के जंगल में ले गया। गोठनी गांव के अमित ने दोनों को साथ में देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने राहुल को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि आकाश के परिवार के पास गांव में जमीन है और उसके पास जमीन नहीं है। इस पर आकाश उसका अक्सर मजाक उड़ाता था। बात-बात पर कहता था कि तू गरीब है, तेरी औकात पास बैठाने लायक भी नहीं है। यह बात उसे चुभती थी।
शनिवार को योजनाबद्ध तरीके से आकाश को अपने साथ लेकर गोठनी गांव गया और शराब पिलाई। जब आकाश शौच के लिए रजवाहे के पास बैठा तो राहुल ने पीछे से आकर कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की थी और ग्रामीणों ने रविवार सुबह आठ बजे शव को देखा। जानवरों ने चेहरे को बुरी तरह से नोच दिया था। उसकी पहचान करना भी मुश्किल था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

आज होना था आकाश का रोका

आकाश का रविवार का रोका होना था। परिवार के लोग तैयारी में जुटे हुए थे। बहन सोनिया ने बताया कि वह पांच भाई-बहन थे। सबसे बड़ा आनंद और सबसे छोटी सोनिया है। आकाश सोनिया से बड़ा था। आकाश की शादी की तैयारी चल रही थी। रिश्ता पक्का करने के लिए लड़की वाले रविवार को घर आने वाले थे। परिवार के लोग रविवार सुबह मेहमानों के स्वागत की तैयारी में जुटे थे।

बचपन के दोस्त थे आकाश और राहुल

ग्रामीणों ने बताया कि आकाश और राहुल बचपन के दोस्त थे। दोनों एक साथ ही स्कूल में पढ़ने जाते थे और गांव में मस्ती करते थे। करीब पांच साल पहले दोनों एक साथ ही काम करने के लिए दिल्ली गए थे। हेलमेट की दुकान कर साथ में ही किराये पर रहते थे। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि राहुल ने आकाश की जान ले ली।



आकाश के बड़े भाई आनंद की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। आरोपी राहुल ने बताया कि वह बार-बार गरीबी के तंज से परेशान हो गया था। इसी वजह से आकाश की हत्या कर दी। - रोहित मिश्र, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed