{"_id":"63b84902bdfbc93579374e29","slug":"fraud-bulandshahr-news-gbd2502924127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बीमा पॉलिसी कैंसलेशन के नाम पर 1.82 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बीमा पॉलिसी कैंसलेशन के नाम पर 1.82 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा पॉलिसी कैंसलेशन के नाम पर 1.82 लाख की ठगी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से शातिर ठगों ने उसकी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कैंसल करने के नाम पर 1.82 लाख की ठगी कर ली। आरोपियों के द्वारा फिर से एक लाख रुपये मांगे जाने पर पीड़ित को शक हुआ। जिसके बाद उसने संबंधित बैंक व बीमा कंपनी से जाकर पूछताछ की तो उसे ठगे जाने की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शांति निकेतन निवासी मीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसकी रिलायंस कंपनी में निपो लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नाम से पालिसी है। गत 27 दिसंबर को पीड़ित के फोन पर राजेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति की कॉल आई। आरोपी ने कहा कि आपकी पॉलिसी की किस्त जमा नहीं है, इसलिए मुंबई हेड आफिस से आपकी पॉलिसी कैंसलेशन के लिए पत्रावली आई है। कैंसल होने पर आपके द्वारा जमा की गई सारी रकम खत्म हो जाएगी। साथ ही कहा कि यदि वह पॉलिसी के 96500 रुपये जमा करते हैं तो उसके साथ पॉलिसी का 75 हजार रुपये बोनस भी एक साथ रिफंड हो जाएगा। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के झांसे में आकर उसके दिए गए एचडीएफसी के खाते में पॉलिसी की किश्त 96500 जमा कर दी। इसके बाद गत दो जनवरी को पीड़ित के फोन पर अनुराग जैन नाम के व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि जब आप पॉलिसी के नियमानुसार 86089 रुपये जमा कर देंगे, उसी के बाद आपको समस्त धनराशि रिफंड हो सकेगी। पीड़ित ने आरोपी के झांसे में आकर उक्त रकम भी आरोपी के बताए खाते में जमा कर दी।
आरोपी ने शाम चार बजे तक सभी धनराशि खाते में भेजने का आश्वासन दिया था। लेकिन, रकम न आने पर पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेने के बाद ही पैसा रिफंड हो सकेगा। साथ ही आरोपियों ने 1.20 लाख रुपये और जमा करने को कहा। जिस पर पीड़ित को शक हुआ, और उसने रिलायंस के बुलंदशहर स्थित कार्यालय जाकर जानकारी की तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। आरोपियों ने पीड़ित से कुल 1.82 लाख रुपये ठग लिए हैं। पीड़ित ने मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल को मामले की जांच में लगाया गया है, जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी