फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud

पीआरडी जवान ने होमगार्ड में भर्ती कराने के नाम पर लाखों ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
fraud
पीआरडी जवान ने होमगार्ड में भर्ती कराने के नाम पर लाखों ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिबाई क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को होमगार्ड और पीआरडी में भर्ती कराने का झांसा देकर पीआरडी के जवान ने लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने नौकरी न लगने पर पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवाओं ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। साथ ही वीडियो भी दिखाई, जिसमें आरोपी तीन युवाओं से 90 हजार रुपये ले रहा है। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी पीआरडी जवान के खिलाफ डिबाई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

डिबाई क्षेत्र के गांव मनापुर और बिलौनी के आठ युवा मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी श्लोक कुमार को बताया कि अनूपशहर थाने में तैनात पीआरडी जवान कपिल शर्मा निवासी गांव जिरौली ने उन्हें पीआरडी और होमगार्ड में भर्ती कराने का आश्वासन दिया। बताया कि उसके अधिकारियों से संबंध हैं। उसके झांसे में आकर तीनों युवाओं ने 30-30 हजार रुपये कपिल शर्मा को दे दिए। इसके बाद गांव के ही पांच अन्य युवाओं ने भी उसे 30-30 हजार रुपये दिए। हालांकि, धनराशि देते समय चुपके से उसकी वीडियो बना ली गई थी। 22 माह बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ितों ने उससे रुपये वापस मांगे। आरोप है कि कपिल शर्मा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पैसे न लौटाने की बात कही। पीड़ितों ने एसएसपी को आरोपी के द्वारा तीन युवाओं से रुपये लेने की वीडियो भी मोबाइल पर दिखाई। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डिबाई पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

डिबाई पुलिस को आरोपी कपिल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर अन्य कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed