फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud

एक लाख के बदले हड़पे 15 लाख, साहूकार पर एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
fraud
एक लाख के बदले हड़पे 15 लाख, साहूकार पर एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को एक लाख रुपये देकर 15 लाख रुपये वसूलने के आरोपी साहूकार के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी साहूकार 15 लाख रुपये वसूलने के बाद लाखों रुपये बकाया बता रहा था। नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला सुनारो वाली गली निवासी प्रिंस उर्फ धर्मेंद्र ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसने कुछ वक्त पहले मोहल्ला कृष्णानगर के फूटा वाला कुंआ क्षेत्र निवासी आरोपी राशिद, जो साहूकारी का काम करता है, से एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोपी ने उससे तीन खाली चेक हस्ताक्षर कराकर ले लिए। तब से अब तक उसके द्वारा आरोपी को एक लाख रुपये की धनराशि पर ब्याज लगाकर 15 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। अभी भी आरोपी द्वारा उस पर लाखों रुपये बकाया बताया जा रहा है। एक लाख की रकम पर ब्याज चुकाते हुए उसके घर के जेवरात, वाहन आदि सारा सामान बिक चुके हैं। अब साहूकार उसके घर पर आकर रकम न चुकाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस ने आरोपी राशिद अल्वी के खिलाफ साहूकारी अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नगर पुलिस को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed