फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud

सोने की ईंट बताकर पीली धातु बेचने वाले दो ठग गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
fraud
नरौरा पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। - फोटो : BULANDSHAHR
सोने की ईंट बताकर पीली धातु बेचने वाले दो ठग गिरफ्तार
विज्ञापन

नरौरा। थाना पुलिस ने सोने की ईंट बताकर ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से उर्दू की भाषा में लगी मोहर लगभग पौने दो सौ ग्राम वजन की पीली धातु का चौकोर टुकड़ा बरामद किया है। साथ ही दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रतनपुर तिराहे के निकट दो शातिर ठग मौजूद हैं और किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। जिनकी शिनाख्त लालाराम निवासी सईद गंज थाना डिबाई और मलूक चन्द निवासी नयाबांस कुतुबपुर थाना डिबाई के रूप में हुई। साथ ही आरोपियों के कब्जे से करीब पौने दो सौ ग्राम वजन की चौकोर पीली धातु, एक तमंचा और एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि वह इसे सोने की ईंट बताकर लोगों को बेच दिया करते थे। साथ ही उन्होंने बताया कि यह धातु उन्हें नवीपुर खेड़िया निवासी उनका साथी सुधीर लाकर देता है। ठगी के रुपये तीनों बराबर लेते थे। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है, जबकि फरार सुधीर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed