फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   four years old girl fell into a canal while playing her dead body found 10 km away

डूब गई अनुष्का: खेलते हुए रजवाहे में गिरी बच्ची, भाई ने की खूब बचाने की कोशिश पर रहा नाकाम; 10 KM दूर मिला शव

Fri, 09 Aug 2024 08:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Aug 2024 08:35 PM IST
सार

सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा का कहना है कि बच्ची के शव मिलने की सूचना पर मौके पर जाकर देखा गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम ग्वारौली गांव के आस-पास तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
four years old girl fell into a canal while playing her dead body found 10 km away
रजवाहे में बही चार साल की अनुष्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के खुर्जा स्थित अरनिया थाना क्षेत्र के ग्वारौली गांव के रजवाहे के पास खेलते हुए चार वर्षीय बच्ची अनुष्का डूब गई, जिसका शव करीब छह घंटे बाद 10 किलोमीटर दूर जरारा गांव के पास मिला। वहीं सीओ खुर्जा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर ही है। 

विज्ञापन

ग्वारौली गांव निवासी राहुल ने बताया कि वह गाजियाबाद में फर्नीचर की दुकान पर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी और चार वर्षीय बेटी अनुष्का गांव में ही रहती थी। अनुष्का के ताऊ प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनका छोटा भाई अंकित रजवाहे के पास बाइक धोने जा रहा था। उसके साथ बच्ची अनुष्का भी जाने की जिद करने लगी। अंकित ने अनुष्का को बाइक पर बैठाकर रजवाहे के पास आ गया और वहां पर बाइक धोने लगा। तभी अनुष्का वहां खेलती हुई रजवाहे के किनारे पहुंच गई और उसका पैर फिसल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी अनुष्का रजवाहे में तेज बहाव के कारण डूब गई। अंकित उसको बचाने के लिए रजवाहे में कूदा मगर अनुष्का नहीं मिली। इसके बाद अन्य ग्रामीण वहां आ गए और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद सिचाईं विभाग से कहकर पानी का बहाव कम कराया गया। शाम करीब छह बजे पुलिस से सूचना मिली कि जरारा गांव के पास एक बच्ची का शव मिला है। इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो वह अनुष्का ही थी। बच्ची की मौत के बाद परिवार जन गहरे सदमे में हैं। वहीं पिता भी गाजियाबद से गांव में आ गया है। 

विज्ञापन

सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा का कहना है कि बच्ची के शव मिलने की सूचना पर मौके पर जाकर देखा गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम ग्वारौली गांव के आस-पास तलाश कर रही थी। बच्ची तेज बहाव के कारण डूब गई और दूर आ गई थी। पीएम जांच के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed