फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   four oxygen plant ready

चार ऑक्सीजन प्लांट तैयार, 10 के लिए करना होगा इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
four oxygen plant ready
चार ऑक्सीजन प्लांट तैयार, 10 के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए जनपद में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी कछुआ गति से चल रही है। जनपद में 10 सरकारी चिकित्सालयों में 14 ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश शासन स्तर से मिले हैं, जिसमें से अभी तक दो स्थानों पर मात्र चार प्लांट ही लगाए जा सके हैं। शेष 10 स्थानों पर कार्य जारी होने का विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है, जबकि शासन ने 15 जुलाई से पूर्व ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए थे। ऐसे में 20 दिन में ऑक्सीजन प्लांट लगाना विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। वहीं, जनपद के जिला अस्पताल में लगने वाला सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्लांट का फाउंडेशन तक अभी तैयार नहीं हुआ है।
इन स्थानों पर लगना है ऑक्सीजन प्लांट
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, स्याना, शिकारपुर, गुलावठी, अगौता और डिबाई सरकारी चिकित्सालय में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट लगना प्रस्तावित है, जबकि सदर तहसील क्षेत्र के वीआईआईटी में चार और जटिया चिकित्सालय खुर्जा में दो ऑक्सीजन प्लांट लगना प्रस्तावित है। इनमें से विभागीय अफसरों द्वारा सदर तहसील क्षेत्र के वीआईआईटी में तीन और जटिया चिकित्सालय खुर्जा में एक ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने और सिकंदराबाद व डिबाई सरकारी चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य 90 फीसदी से अधिक पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट की यह है स्थिति
वीआईआईटी में 45-45 एलपीएम के तीन प्लांट तैयार हैं।
वीआईआईटी में 500 एलपीएम के प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।
जटिया चिकित्सालय में 150 एलपीएम के दो लगने हैं, जिसमें एक लग चुका, दूसरे की तैयारी चल रही है।
जिला अस्पताल में 1000 एलपीएम का प्लांट लगना है, फाउंडेशन को जगह चिन्हित की गई।
जिला महिला अस्पताल में 500 एलपीएम का प्लांट लगना है, जिसका काम शुरू नहीं हो पाया है।
संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में 300 एलपीएम का प्लांट लगना है, जिसका काम चल रहा है, एक-दो दिन में पूरा होने का दावा।
डिबाई चिकित्सालय में 300 एलपीएम का प्लांट लगना है, जिसका काम चल रहा है, जल्द पूरा होने का दावा।
गुलावठी सीएचसी में 300 एलपीएम का प्लांट लगना है, जिसका काम शुरू नहीं हो पाया है।
अगौता स्वास्थ्य केंद्र में 200 एलपीएम का प्लांट लगना है, जहां एक-दो दिन में काम शुरू होने का दावा।
स्याना सीएचसी में 150 एलपीएम का प्लांट लगना है, जिसके लिए जगह चिन्हित की जा रही है।
शिकारपुर सीएचसी में 150 एलपीएम का प्लांट लगना है, जिसके लिए जगह चिन्हित के साथ जल्द काम शुरू होगा।
जनपद के 10 स्थानों पर 14 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इसमें चार तैयार हो चुके हैं और दो का कार्य पूर्ण होने वाला है। शेष स्थानों पर जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed