फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four hundred homes were without electricity for six hours due to a broken wire

Bulandshahar News: तार टूटने से छह घंटे बाधित रही चार साै घरों में बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Four hundred homes were without electricity for six hours due to a broken wire
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला नई बस्ती गली नंबर एक में एलटी लाइन का तार टूटने से करीब चार सौ घरों में बिजली आपूर्ति छह घंटे बाधित रही। लगातार छह घंटे तक बिजली के गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि तार सप्लाई की ओर से टूटा, यदि तार दूसरे छोर से टूटता तो करंट की चपेट में आने से हादसा हो सकता था। पूर्व सभासद रिजवान कुरैशी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे नई बस्ती गली नंबर एक में बंसल सिनेमा के पास एलटी लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। तार के टूटने से बिजली गुल हो गई। लोगों ने जर्जर तारों को बदलने की मांग की। जेई शाहिद ने बताया कि तार को जोड़कर दोपहर तीन बजे क्षेत्र की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed