{"_id":"68125fe303414e96780097a9","slug":"four-e-rickshaws-seized-23-vehicles-challaned-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-133271-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चार ई-रिक्शा सीज, 23 वाहनों का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चार ई-रिक्शा सीज, 23 वाहनों का काटा चालान
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में बिना दस्तावेज एवं पंजीकरण के संचालित हो रहे वाहनों पर कार्रवाई का अभियान बुधवार को संपन्न हो गया। बुधवार को चार ई-रिक्शा सीज किए गए। साथ ही एक माल वाहक वाहन बिना दस्तावेज संचालित मिलने एवं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 23 बाइक का चालान काटा गया।
इन सभी पर संभागीय परिवहन विभाग ने 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि एक अप्रैल से बिना दस्तावेज वाहन एवं ई-रिक्शा संचालित मिलने पर कार्रवाई को अभियान शुरू किया। बुधवार को नगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग का अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना दस्तावेज के चार ई-रिक्शा संचालित होते मिले। साथ ही एक माल वाहक वाहन बिना दस्तावेज मिलने और 23 बाइक सवार बिना हेलमेट वाहन चलाते मिलने पर चालान काटने की कार्रवाई की गई। इन सभी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बताया कि अभियान के तहत 256 ई-रिक्शा/ऑटो सीज, 81 ई-रिक्शा/ऑटो का चालान काटने की कार्रवाई की गई। इन सभी पर 33.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर 14.34 लाख जमा किया जा चुका है। संवाद