{"_id":"60ba6b768ebc3e3ba2068424","slug":"four-arrested-in-illegal-liquer-bulandshahr-news-gbd219858962","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ कांड के बाद टूटी नींद, शराब में मिलावट करते चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ कांड के बाद टूटी नींद, शराब में मिलावट करते चार गिरफ्तार
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब के तस्कर।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ कांड के बाद टूटी नींद, शराब में मिलावट करते चार गिरफ्तार
बुलंदशहर। अलीगढ़ में जहरीली शराब से मौतों की घटना के कई दिन बाद बुलंदशहर पुलिस की नींद टूटी है। नगर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम एक ईंट के भट्टे पर मिलावटी शराब तैयार कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां से हरियाणा मार्का देशी शराब के पव्वे, यूरिया एवं उपकरण बरामद किए हैं। एफआईआर दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शिकारपुर तिराहे के पास एक ईट के भट्टे पर कुछ लोगों द्वारा मिलावटी शराब पव्वो में भरी जा रही है। पुलिस टीम ने ईंट के भट्टे पर दबिश दी तो वहां चार लोग मिलावटी शराब तैयार कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगाें ने खुद को नयागांव मीरपुर का रहने वाला बताया। इनके नाम लाजबाव, वीरपाल , बिजेंद्र एवं गजे सिंह हैं। पुलिस ने मौके से 29 पव्वे देसी शराब्र , 60 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का, 20 लीटर मिलावटी शराब की केन, 200 ढक्कन, 98 खाली प्लास्टिक के पव्वे, दो किलोग्राम यूरिया एवं एक प्लास्टिक की बाल्टी आदि सामान बरामद किया। नगर कोतवाली में उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।