{"_id":"6a0de9177c494a92a5001dfd","slug":"food-department-confiscated-two-samples-from-a-non-vegetarian-hotel-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112699-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खाद्य विभाग ने नॉनवेज होटल से जब्त किए दो सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खाद्य विभाग ने नॉनवेज होटल से जब्त किए दो सैंपल
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में होटल पर जांच करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम। संवाद
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के कसेरू रोड स्थित बंबा पुल पर नॉनवेज ढाबे पर खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को जांच की। शिकायत के आधार पर दो नॉनवेज सब्जियों के सैंपल जब्त। रिपोर्ट नहीं आने तक भोजन नहीं बनाने की चेतावनी दी।
खुर्जा देहात क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि विभाग में शिकायत प्राप्त हुई थी कि जंक्शन मार्ग पर स्थित बिस्मिल्लाह होटल पर खराब खाना तैयार किया जा रहा है और साफ सफाई भी नहीं है। इसको लेकर बुधवार को विभाग की टीम मौके पर जांच करने पहुंची। शिकायत के आधार पर चिकन कोरमा और भैंस के मीट कोरमा सब्जी का सैंपल लिया गया। सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही ढाबा संचालक को साफ सफाई करने की चेतावनी दी गई। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर मौजूद हिंदू जागरण मंच के मनोज जादौन ने खाद्य विभाग की कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगया। कहा कि ढाबे पर बिना अनुमति के पशुओं का कटान चल रहा है और बिना लाइसेंस के नॉनवेज दिया जा रहा है। नाबालिग बच्चों से कार्य कराया जाता है, जो मानकों के विरुद्ध है। फिर भी विभाग की ओर से कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की गई है।