फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fluctuations in weather lead to an increase in patients with colds and coughs

Bulandshahar News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय व नए चिकित्सालय भवन की ओपीडी में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। इन दिनों ओपीडी में 200 से अधिक मरीज परामर्श लेने पहुंच रहे हैं। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ के पास प्रतिदिन 100 के करीब बच्चे व किशोर परामर्श लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन करीब 150 से 200 बच्चों की ओपीडी हो रही हैं। इनमें लगभग 40 प्रतिशत बच्चे सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि पहले ऐसे बच्चों की संख्या करीब 35 से 40 प्रतिशत थी। बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह और शाम ठंड और दिन में गर्मी के कारण बच्चों के शरीर को तापमान के अनुरूप ढलने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसी शिकायतें सामने आती हैं। छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होने के कारण उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। लक्षण बढ़ने पर डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।
विज्ञापन


--

बीमारी से बचाव की सलाह
: बच्चों को धूल, धुएं और प्रदूषण से दूर रखें।
: घर और आसपास साफ-सफाई रखें, बच्चों को हाथ धोने की आदत डालें।
: सुबह-शाम ठंड से बचाने के लिए मौसम के अनुसार बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं।
: पसीना आने पर बच्चों के कपड़े बदल दें, जिससे शरीर ठंडा होने से परेशानी न बढ़े।
: सर्दी-जुकाम होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न दें।
--

कोट

मौसम में उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ी है। प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज सर्दी-जुकाम के आ रहे हैं। इनमें बच्चे भी शामिल रहते हैं। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed