फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Flowers showered from a bulldozer on the regional president upon his first visit to the district.

Bulandshahar News: जिले में पहली बार पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष पर बुलडोजर से बरसाए फूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Flowers showered from a bulldozer on the regional president upon his first visit to the district.
सिकंदराबाद में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का स्वागत करते विधायक व कार्यकर्ता। सं
बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवाब सिंह नागर के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। सिकंदराबाद में विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष पर बुलडोजर से फूल बरसाए गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाव सिंह नागर पहली बार बुलंदशहर पहुंचे। इस दौरान जिले की सीमा में प्रवेश के साथ ही सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह और सदर विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर खड़े होकर क्षेत्रीय अध्यक्ष पर फूल बरसाए।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कहा कि प्रदेश की जनता ने मोदी-योगी को जिताने की ठानी है लेकिन हमें आराम से नहीं बैठना है, बल्कि जनता के जोश को बनाए रखना है।

कहा कि चुनावों में संगठन को और मजबूत बनाकर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का प्रयास करें। बैठक में सांसद भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र लोधी, सीपी सिंह, लक्ष्मीराज सिंह, मीनाक्षी सिंह, महामंत्री संतोष बाल्मीकि, नीरज चौधरी, दीपक दुल्हेरा, हितेश गर्ग, दिवाकर सिंह, अभिनव वर्मा, लोकेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

सिकंदराबाद में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का स्वागत करते विधायक व कार्यकर्ता। सं

सिकंदराबाद में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का स्वागत करते विधायक व कार्यकर्ता। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed