फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five year old innocent and old woman die due to snake bite

Bulandshahar News: सांप के डसने से पांच साल के मासूम और वृद्धा की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Five year old innocent and old woman die due to snake bite
छतारी क्षेत्र के गांव चौंढेरा  में हुई घटना के बाद मृतका परदादी व मृतक पोते का फाइल फोटो - संवा
छतारी। चौंढेरा गांव में शनिवार रात सोते समय मासूम और उसकी परदादी को सांप ने डस लिया। रविवार को दोनों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर गए लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


किसान नरेंद्र ने बताया कि शनिवार रात को परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। आंगन में दादी सोमवती (70) अपनी चारपाई पर सो रही थी। उनके पास नरेंद्र का बेटा कपिल (5) भी सो रहा था। रविवार सुबह सोकर उठने के बाद कपिल के सिर में तेज दर्द होने लगा। उसका शरीर भी ठंडा हो रहा था। उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उसकी हालत और बिगड़ गई। मुंह से झाग आने लगा। इसी दौरान घर पर मौजूद दादी सोमवती की भी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्धा ने बताया कि रात को सोने के दौरान पैर में किसी कीड़े ने काटा था। इसके बाद परिजनों ने घर में तलाशी शुरू की तो गेहूं की टंकी के नीचे एक सांप बैठा मिला। परिजनों ने सपेरे को बुलाकर सांप को घर से निकलवाया। उपचार के दौरान मासूम कपिल की रविवार शाम और वृद्धा सोमवती सोमवार को मौत हो गई। एक साथ घर में दो मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो माह में छह लोगों को सांप ने काटा

पिछले दो माह में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ी है। नगर के चांदपुर क्षेत्र में एक किशोर की भी सर्पदंश के बाद मौत हो गई थी। इसके अलावा जहांगीराबाद, अहार, अनूपशहर, खुर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में छह से अधिक लोगों को सांप ने काटा है।






सर्पदंश की घटनाओं में दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के डसने से मौत की पुष्टि होती है तो एसडीएम स्तर से ही इसे दे दिया जाता है। - अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed