फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five scorched including two children after coming under the grip of high tension line in Bulandshahr

बुलंदशहर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो बच्चो सहित पांच झुलसे, छत पर लोहे की चारपाई सो रहे थे पीड़ित

Mon, 03 Jul 2023 06:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 03 Jul 2023 06:24 PM IST
सार

हादसे के बाद लोगों ने मांग की है कि घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट किया जाए।

विज्ञापन
Five scorched including two children after coming under the grip of high tension line in Bulandshahr
पीड़ित बालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलावठी क्षेत्र के गांव मिट्ठेपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। गंभीर हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे के बाद लोगों ने मांग की है कि घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट किया जाए।

विज्ञापन

गांव मिट्ठेपुर निवासी 24 वर्षीय फुरकान मेवाती, तीन वर्षीय जुन्ना, 15 वर्षीय रिजवान, छह वर्षीय घर की छत पर लोहे की चारपाई पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि चारपाई उठाने के दौरान घरों की छतों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से करंट आ गया। जिससे चारों गंभीर रूप से झुलस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले 48 वर्षीय जाबिर मेवाती मौके पर पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे पांचों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से जाबिर मेवाती की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य फहीमुद्दीन मेवाती व ग्रामीणों ने कहा विद्युत लाइन काफी जर्जर अवस्था में है और कई स्थानों पर विद्युत लाइन नीची है। ऐसे में आए दिन हादसे होने का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है। उधर, पॉवर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि घटना की सूचना उन्हें मिली है। जर्जर तारों को जल्द बदलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed