फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   five farmers' condition deteriorates during agitation in collectrate

धरने पर बैठे पांच किसानों की हालत बिगड़ी

Tue, 19 Jan 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 19 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
five farmers' condition deteriorates  during agitation in collectrate
कड़ाके की ठंड में 11 दिन से कलक्ट्रेट में धरना दे रहे किसानों की हालत अब बिगड़ने लगी है। मंगलवार को पांच किसानों की तबियत खराब हो गई। इनमें से तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यहां से एक किसानों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से किसानों में जबर्दस्त आक्रोश है। भड़के किसानों ने डीएम ऑफिस के सामने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की मांग, बकाया भुगतान और बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में किसान कलक्ट्रेट में 11 दिन से बेमियादी धरना दे रहे हैं। किसान खुले आसमान में पराल की झोपड़ी डालकर उसमें सर्द रात काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी के कारण मंगलवार को पांच किसानों की अचानक तबीयत खराब हो गई। सूचना पर पहुंची डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस से किसानों को जिला अस्पताल ले गई। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक किसान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

डीएम या कोई भी जनप्रतिनिधि अस्पताल में किसानों का हाल जानने नहीं पहुंचा। इससे किसानों में जबर्दस्त आक्रोश है। भड़के किसानों ने डीएम ऑफिस के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

आरोप है कि प्रशासन के अधिकारी किसानों की समस्याओं को शासन तक नहीं पहुंचा रहे हैं। इसीलिए अब तक उनकी समस्या का निदान नहीं हो पाया है।

11वें दिन धरना देने वालों में मांगेराम त्यागी, यशवीर सिंह, गतवीर सिंह, किशन, मोहित,  पुष्पेंद्र, सुखदेव, वीरेंद्र, जय प्रकाश, नवीन कुमार, जय प्रकाश और मोहित लाल आदि रहे।

इन किसानों की हालत बिगड़ी
किसान यशपाल भाटी, वीरपाल तेवतिया, यशवीर सिंह, बदरे आलम और यशपाल भाटी। यशपाल भाटी का बीपी सामान्य से अधिक था। इसलिए उनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वीरपाल और सुरेश जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।


जब तक किसानों को उनका बकाया भुगतान नहीं मिल जाता तब तक किसान धरने पर डटे रहेंगे। चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए। प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह मनमानी पर उतर आए हैं।
- मांगेराम त्यागी, प्रदेश सचिव भाकियू

किसानों को रक्तचाप की समस्या है। एक किसान को रेफर किया गया है। फिलहाल किसानों की हालत स्थित है।  - डॉ. डीके सिंहल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed