फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five criminals of interstate vehicle theft gang arrested

Bulandshahar News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Five criminals of interstate vehicle theft gang arrested
सिकंदराबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर वाहन चोर। संवाद
सिकंदराबाद। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की बाइक, एक स्कूटी, एक लोडर गाड़ी समेत पार्ट्स बरामद किए हैं। बदमाश बाइक चोरी के बाद उन्हें स्क्रैप में बेचा करते थे। दिल्ली समेत आसपास के जनपदों में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों को गिरोह के सदस्य अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम परशुराम चौक पर शनिवार रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बंद लोडर वाहन आता दिखाई दिया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें बाइकों के पार्ट्स निकले। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी दोपहिया वाहन चोर निकले। इनमें नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी दीपक अहेडिया, गाजियाबाद के गांव मोहद्दीनपुर निवासी जावेद, दिल्ली निवासी राजा, छर्रा अलीगढ़ निवासी आकाश और सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सरायदूल्हा निवासी राहुल यादव शामिल हैं। इन सभी आरोपियों ने बाइक के मिस्त्री, कबाड़ी और चोर होना कुबूल किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 6 बाइक, एक स्कूटी, एक चोरी का इंजन, बाइक के पार्ट्स और बॉडी बरामद की है। बताया कि आरोपी मास्टर-की से अनलॉक करके दुपहिया वाहन चोरी कर लेते थे। वे दिल्ली, गाजियाबाद में चोरी के वाहनों के टुकड़े करके स्क्रैप में बेचते थे। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed