फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five arrested

गोवंश को ले जा रहे पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Five arrested
गोवंश को ले जा रहे पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

बुलंदशहर। गोवंश को ले जा रहे पांच लोगों को गुलावठी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने दो केंटरों से 19 गाय तथा तीन बछड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने उन्हें नगरपालिका की अस्थाई गोशाला के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस को सूचना मिली कि दो केंटरों में पशुओं को ले जाया जा रहा है तथा दोनों केंटर हापुड़ से बुलंदशहर की ओर जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने धौलाना तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी हापुड़ से दो केंटर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकवाया। दोनों केंटरों में गोवंश को लादा हुआ था। पुलिस दोनों केंटरों को थाने ले आई। गोवंशों की सूचना पर भाजपा नेता अशोक बिधूड़ी, शैलेश तेवतिया, अनिमेश अगस्तीन, राजीव सैनी, गगन प्रजापति, हिमांशु सैनी सहित अनेक भाजपाई थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरिओम एवं बंटी पछकोरा फिरोजाबाद, रिजवान निवासी इस्लामाबाद बुलंदशहर, दानिश निवासी बुलंदशहर एवं फुरकान निवासी रूकन सराय बुलंदशहर हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी दो केंटरों में 19 गाय और तीन बछड़ों को क्रूरतापूर्वक ले जा रहे थे। आरोपियों का पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालान किया गया है। बरामद गोवंश को अस्थाई गोशाला के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed