फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   First Wife Beats husband Living with Second Wife

VIDEO: पहली को छोड़ दूसरी बीवी के साथ लेटा था पति, लोगों को लेकर घर पहुंच गई महिला; घरवाले को बुरी तरह पीटा

Sat, 23 May 2026 06:14 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी Published by: विकास कुमार Updated Sat, 23 May 2026 06:14 PM IST
सार

घटना से जुड़ा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पीड़ित युवक की बनियान फटी नजर आ रही है व एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान बचाते भागते देखा जा सकता है। 
 

विज्ञापन
First Wife Beats husband Living with Second Wife
पत्नी ने की पति की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित गुलावठी नगर के मोहल्ला आदर्शनगर में शनिवार को कुछ लोगों के द्वारा युवक के घर में घुसकर मारपीट करने व कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 

विज्ञापन


बिना तलाक लिए रहने लगा दूसरी पत्नी संग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आदर्शनगर में एक व्यक्ति अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना अपनी मां और दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। इसी बात से नाराज होकर दिल्ली निवासी पहली पत्नी कुछ लोगों के साथ युवक के घर आ धमकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की हुई जमकर पिटाई
पत्नी ने इसी बात से नाराज होकर युवक के घर पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसके साथ आए लोगों ने उसके पति को जमकर पीटा और मारपीट कर युवक के कपड़े तक फाड़ दिए। करीब 45 मिनट तक घर के आसपास चीख-पुकार का माहौल बना रहा। बीच बचाव करने आए पड़ोसियों व मौके पर मौजूद लोगों के साथ अभद्रता की गई। 

विज्ञापन

वीडियो वायरल
घटना से जुड़ा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पीड़ित युवक की बनियान फटी नजर आ रही है व एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान बचाते भागते देखा जा सकता है। 

कोर्ट में चल रहा मामला
दोनों पक्षों से बात करने पर पता चला कि युवक की पहली शादी हो चुकी है। उसका उससे संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मामला शांत कराया। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामलें में महिला के पति एवं महिला के भाई के खिलाफ शांति भंग में चालान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed