फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   First regional parties, national booby

क्षेत्रीय पार्टियां अव्वल, राष्ट्रीय फिसड्डी

Sun, 03 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
First regional parties, national booby
बसपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 2017 में सूबे में सत्ता हासिल करने के लिए राजनीतिक दल राजनीति की बिसात पर कामयाब चाल चलने के लिए बेताब हैं। हालांकि, जिले में उम्मीदवार चयन की शुरुआती जंग में क्षेत्रीय दलों (सपा और बसपा) ने राष्ट्रीय दलों (कांग्रेस और भाजपा) को पछाड़ दिया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय दल कार्यकर्ताओं के दबाव के बीच चुनाव लड़ने वाली अपनी फौज के सैनिकों (उम्मीदवारों) के नाम फाइनल करने में असहज महसूस कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम के  एलान और कांग्रेस गठबंधन के इंतजार में है।
विज्ञापन


जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। बसपा और सपा छह-छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। सपा की स्याना और बसपा की डिबाई सीट पर अभी उम्मीदवारों के नाम घोषित होना बाकी है। वहीं, भाजपा आलाकमान के पास दावेदारों के नाम तो पहुंच गए हैं, लेकिन उन पर फाइनल मुहर लगने में पेंच फंस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा काम नए प्रदेशाध्यक्ष के आने की प्रतीक्षा में रूका है। कई माह से नए प्रदेशाध्यक्ष का नाम ही घोषित नहीं हो पा रहा है। इसलिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा अभी अटकी है। मजे की बात यह है कि जिलाध्यक्ष के नाम भी अभी तक यहां भाजपा फाइनल नहीं कर सकी है।

सूबे में रसातल में पहुंच चुकी कांग्रेस के सामने गंठबंधन की मजबूरी है। वह रालोद से गठबंधन फाइनल करने के साथ सीटो का बंटवारा तय करेगी। रालोद अभी जेडीयू आदि छोटे दलों के साथ एक दल बनाने में व्यस्त है। इसलिए अभी कांग्रेस से सीटों के बंटवारे और गंठबंधन पर फाइनल बात नहीं हो रही है।


हालांकि कांग्रेस ने सातों सीट से अपने दावेदारों की लिस्ट तैयार ली है। कांग्रेस के जिले में स्याना और खुर्जा से दो विधायक हैं। जिले में कांग्रेस खुद को मजबूत मानती है। वहीं, रालोद के प्रदेश महामंत्री संगठन डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि पार्टी का जेडीयू आदि छोडे़ दलों से गठबंधन लगभग तय है।अब घोषणा होनी बाकी है। जल्द सूबे में बड़ी ताकत के साथ हम सामने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed