फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   First case under Gangster Act started in ten police stations

Bulandshahar News: गैंगस्टर एक्ट से दस थानों पर हुई पहले मुकदमे की बोहनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नए साल के स्वागत के जश्न के बीच बुलंदशहर पुलिस ने अपराधियों के लिए खतरनाक संदेश के साथ 2026 की शुरुआत की है। जनपद में पिछले चार वर्षों से चली आ रही एक अनोखी परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी साल का पहला मुकदमा यानि मुकदमा अपराध संख्या 0001/2026 गुड वर्क श्रेणी में दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली और कोतवाली देहात समेत जिले के 10 थानों में नए साल की पहली एफआईआर गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज की गई, जिसमें कुल 35 शातिर अपराधियों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में यह धारणा बलवती हो गई है कि साल का पहला मुकदमा यदि प्रभावशाली और बड़ी कार्रवाई वाला हो, तो पूरे वर्ष अपराध नियंत्रण में सफलता मिलती है। इसी गुड वर्क परंपरा के तहत पुलिस ने पहले ही दिन गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) की कार्रवाई को प्राथमिकता दी। नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने चोला थाना क्षेत्र के गांव नैथला निवासी हरीश शर्मा, संतोष उर्फ भंडारी, रजत और ब्रज के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। ये आरोपी गिरोह बनाकर हत्या और लूट जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम देते हैं। वहीं, कोतवाली देहात में प्रभारी नीरज मलिक ने खुर्जा के मोहल्ला पंजाबियान निवासी शादाब और सुल्तान के खिलाफ कार्रवाई की। ये दोनों शातिर चोर हैं और क्षेत्र में सक्रिय गिरोह चलाते हैं।
विज्ञापन

इस परंपरा की नींव वर्ष 2022 में तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने रखी थी। उनका मानना था कि साल के पहले दिन अपराधियों पर बड़ा प्रहार करने से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और जनता में सुरक्षा का भाव पैदा होता है। तब से लेकर 2023, 2024, 2025 और अब 2026 में भी इस सिलसिले को बरकरार रखा गया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि साल के पहले दिन गैंगस्टर जैसी गंभीर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो जाता है कि पुलिस की प्राथमिकता क्या है। इससे अपराधियों को संदेश जाता है कि कानून का शिकंजा ढीला नहीं होगा। 10 थानों में एक साथ 35 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई से उन गिरोहों की कमर टूटेगी जो जिले की शांति भंग करने की कोशिश में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए साल की शुरुआत गुड वर्क के साथ करना पुलिस की एक गौरवशाली परंपरा है। 10 थानों में दर्ज मुकदमे अपराधियों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा हैं। यह सिलसिला सालभर इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।- दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed