फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Firing on police team

बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Firing on police team
बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। चोरी की योजना बना रहे बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें देहात पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। हालांकि, बाद में पुलिस ने तीनों बदमाशों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। साथ ही उनसे अवैध असलहे और वारदातों में प्रयुक्त कार को भी बरामद किया गया है।
रविवार देर रात देहात कोतवाल ठंडी प्याऊ चौकी इंचार्ज व टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि धमरावली नहर के किनारे श्मशान घाट के पास एक गाड़ी में 3-4 बदमाश बैठे हैं, जो चोरी की योजना बना रहे हैं। मौके पर पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध असलहा, चोरी का मोबाइल फोन और लूट व चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली एक कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त अभिषेक, नीलेश निवासी गांव गोपालपुर थाना गोधा जनपद अलीगढ़ और दीपक प्रकाश निवासी दर्शन विहार थाना जवां जनपद अलीगढ़ के रुप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक गांव धमरावली स्थित एक बंद मकान में चोरी की योजना बना रहे थे। इससे पूर्व गत 31 दिसंबर की रात आरोपियों ने थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में मामन खुर्द फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की खड़ी मोटरसाइकिल से बैग चोरी किया था। जिसमें एक मोबाइल और 3500 रुपये थे। आरोपी राहगीरों से लूटपाट करते थे। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed