फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   firing in property dispute

भतीजी की जन्मदिन पार्टी में भाई और भाभी पर चला दी गोलियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
firing in property dispute
अस्पताल में भर्ती घायल महिला। - फोटो : BULANDSHAHR
भतीजी की जन्मदिन पार्टी में भाई और भाभी पर चला दी गोलियां
विज्ञापन

खानपुर । बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने भाई और भाभी पर एक के बाद एक चार गोलियां चला दी। घटना के वक्त दंपती अपनी बेटी का जन्मदिन मना रहा था। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी ने भतीजे पर भी पिस्टल तान ली थी, लेकिन तभी वह बच्ची सामने आ गई, जिसका जन्मदिन था। इस पर आरोपी को रहम आ गया। पुलिस ने आरोपी मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव खिदरपुर निवासी मोहित की बेटी अदिति का रविवार को जन्मदिन था। जश्न के माहौल में पूरा परिवार एक ही छत के नीचे एकत्रित होकर सहभोज कर रहा था। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद मोहित के भाई मूलचंद ने अचानक मोहित और उसकी पत्नी पूजा पर एक के बाद एक चार गोलियां चला दी। दो गोली पूजा और एक गोली मोहित को लगी। गोली की आवाज सुनकर और चीख पुकार मचने पर आस पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी मूलचंद ने मोहित के बेटे के ऊपर भी पिस्टल तान दी। तभी जन्मदिन मना रही भतीजी सामने आ गई। वहां मौजूद एक ग्रामीण ने आरोपी मूलचंद को पिस्टल के साथ दबोच लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जन्मदिन के इंतजार में था मूलचंद
मूलचंद को घटना पर कोई पश्चाताप नहीं है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि भाई की तो कभी भी वह हत्या कर सकता था। परिवार में दहशत का माहौल बनाने के लिए वह सार्वजनिक कार्यक्रम का इंतजार कर था। उसने बताया कि जन्मदिन मना रही भतीजी के सामने आने पर उसको रहम आ गया। नहीं तो भतीजे को भी वह गोली मार देता। ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह माह पूर्व दोनों भाइयोें के बीच बंटवारा हुआ था। ट्यूबवेल को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घायलों का उपचार हायर सेंटर दिल्ली में चल रहा है। - अलका सिंह, क्षेत्राधिकारी स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed